Azamgarh news :चोरी की दो घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय शातिर ऑटो लिफ्टर/वाहन चोर चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा, दो अवैध तमंचे व कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार 

चोरी की दो घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय शातिर ऑटो लिफ्टर/वाहन चोर चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा, दो अवैध तमंचे व कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में चोरी, नकबजनी एवं वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सक्रिय अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके 03 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा, दो अवैध तमंचे एवं कारतूस बरामद किए गए हैं।

दिनांक 23.06.2026 को वादी मुकदमा शुभम जायसवाल द्वारा थाना मुबारकपुर पर सूचना दी गई कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल दिनांक 15.06.2026 की रात्रि में कटरा मुबारकपुर स्थित प्रिया टेंट हाउस के सामने से चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 230/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

इसी प्रकार दिनांक 24.06.2026 को वादी मुकदमा देवा चौहान द्वारा सूचना दी गई कि उनके भाई के नाम पंजीकृत ई-रिक्शा (UP50 DT 3553) को अज्ञात चोरों द्वारा घर के सामने से चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 234/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह एवं उपनिरीक्षक विवेक सिंह मय हमराह की संयुक्त पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, यक्ष ऐप के आधार पर दिनांक 25.06.2026 की रात्रि लगभग 23:40 बजे बावन बीघा मैदान, इस्लामपुरा से तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अमन कुमार पुत्र संजीत कुमार निवासी गुर्जरपार, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।

2. शहदाब खान पुत्र जार हसन निवासी मामपुर, थाना टंडियावां, जनपद हरदोई (वर्तमान पता- विक्रम नगर, राजाजीपुरम, थाना पारा, लखनऊ)।

3. साहिल खान पुत्र शाकिर निवासी जाजूपुर चमरटोला, थाना अतरौली, जनपद हरदोई (वर्तमान पता- विक्रम नगर, राजाजीपुरम, थाना पारा, लखनऊ)।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गिरोह के सदस्य हैं तथा विभिन्न जनपदों में सुनसान स्थानों एवं घरों के बाहर खड़े दोपहिया वाहन एवं ई-रिक्शा चोरी कर उन्हें छिपाकर रखते थे। बाद में उन्हें कम कीमत पर बेचकर आपस में रुपये बांट लेते थे।

अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 15/16 जून 2026 की रात्रि में कटरा मुबारकपुर से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा पिचरी गांव से ई-रिक्शा चोरी किया था। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए वे UP54 L 5292 नंबर की मोटरसाइकिल का प्रयोग करते थे। गिरफ्तारी के समय वे चोरी के वाहनों को बेचने की फिराक में थे। अभियुक्तों के पास से बरामद अवैध असलहे का प्रयोग वे लोगों को डराने-धमकाने एवं अपनी सुरक्षा के लिए करते थे।

पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि अभियुक्त शहदाब खान पूर्व में भी थाना पारा, कमिश्नरेट लखनऊ से वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

अभियुक्त शहदाब के विरुद्ध पूर्व में थाना पारा, लखनऊ में भी वाहन चोरी का अभियोग पंजीकृत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button