Azamgarh news :पुरानी रंजिश में लाठी डंडे व रॉड से जानलेवा हमला करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में लाठी डंडे व रॉड से जानलेवा हमला करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना पवई क्षेत्र के ग्राम ओरिल चिड़ीमार में दो पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के व्यक्तियों द्वारा एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से लाठी, डंडे एवं रॉड से हमला किया गया, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई तथा वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
प्रकरण के संबंध में वादी उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती, थाना पवई द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 160/2026 धारा 109(1), 352, 351(3), 324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पवई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 26.06.2026 को ग्राम ओरिल चिड़ीमार से निम्नलिखित 05 अभियुक्तों को समय लगभग 09:10 बजे गिरफ्तार किया गया—
1. अरविंद राजभर पुत्र वासुदेव राजभर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम ओरिल चिड़ीमार, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
2. अमन राजभर पुत्र वासुदेव राजभर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम ओरिल चिड़ीमार, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
3. पवन राजभर पुत्र वासुदेव राजभर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम ओरिल चिड़ीमार, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
4. विकास राजभर पुत्र मुन्नीलाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम ओरिल चिड़ीमार, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
5. सूरज राजभर पुत्र कलेन्दर राजभर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम आंधीपुर टेनुआ, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



