Palamu News: एन एच में ओवर फ्लाई का निर्माण अभिलंब हो तभी रुकेगी दुर्घटना-: भाकपा
पिकेट के पुलिसकर्मी सड़क के किनारे खड़े होकर रोस्टर बाई 24 घंटा दे ड्यूटी –रूचिर तिवारी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने एन एच में पोखराहा के समीप आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना पर चिंता व्यक्त किया है श्री तिवारी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर पोखराहा में सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति की मौत हो गई जिला प्रशासन के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर के हमेशा बैठक चलती है लेकिन जहां-जहां फोरलेन बना है चाहे वह पोखराहा का मामला हो जोड़ का मामला हो या सिंगरा का मामला हो यहां प्रतिदिन सड़क हादसा होते रहते हैं क्रिकेट के पुलिस पदाधिकारी आम जनता से कभी हेलमेट लाइसेंस एवं अन्य चीजों का बहाना बनाकर वसूली करने में लग गए हैं रोड के किनारे लगा पुलिस पिकेट केवल नाम का रह गया है जबकि फोर लाइन के निर्माण के समय ही जब दो तरफ से क्रॉस होकर रास्ता जाता है उसमें फ्लाई ओवर जरूरी है जब तक फ्लाईओवर नहीं बनेगा दुर्घटना नहीं थमेगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू जिला परिषद यह मांग करती है कि अभिलंब पोखराहा जोड़ एवं सिंगरा में फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाए और तब तक पुलिस प्रशासन पिकेट के अंदर तंबू में ना रह कर सड़क के किनारे खड़े रोडटर बाई होकर 24 घंटा अपना ड्यूटी दे ताकि आम जनों का जान बच सके।



