Azamgarh news :साइबर फ्रॉड के पीड़ित का रुपया पुलिस ने कराया वापस

साइबर फ्रॉड के पीड़ित का रुपया पुलिस ने कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना अहरौला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया था। साइबर ठग द्वारा उसके बैंक खाते से ₹5,000/- की धनराशि धोखाधड़ी के माध्यम से निकाल ली गई। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा तत्काल एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत संख्या 33111250167137 दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर संबंधित बैंक खाते में फ्रॉड की धनराशि को होल्ड कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना अहरौला की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा शिकायत का तत्परता से अनुसरण किया गया। साइबर टीम ने एमआरएम (MRM) पोर्टल के माध्यम से आवश्यक समन्वय एवं विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर पीड़ित की ₹5,000/- की संपूर्ण धनराशि उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने आजमगढ़ पुलिस एवं थाना अहरौला की साइबर टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना विलंब 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते धनराशि होल्ड कराकर वापस कराए जाने की संभावना बढ़ जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button