Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार नाबालिगा बरामद
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार नाबालिगा बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना रानी की सराय पर वादिनी ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त इन्दल यादव पुत्र वंशराज यादव निवासी ग्राम चड़ई, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 26.06.2026 को समय 18:30 बजे रुदरी मोड़ से वांछित अभियुक्त इन्दल यादव को गिरफ्तार किया गया तथा वादिनी की पुत्री को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जनपद आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित विधिक कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।



