आजमगढ़ में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, राम मंदिर, भ्रष्टाचार और चुनावी मुद्दों पर सरकार को घेरा

Akhilesh Yadav attacks BJP in Azamgarh, cornering the government on Ram Mandir, corruption and election issues

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को शहर के सिधारी क्षेत्र के तिवारीपुर स्थित पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव के आवास पर आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य सेवाओं, कानून-व्यवस्था, चुनावी प्रक्रिया और विकास जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा।

बारात की खुशी मातम में बदली, मारपीट में घायल युवक की मौत

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अयोध्या के सबसे अधिक दौरे करने का रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन उनका सूचना तंत्र इतना कमजोर है कि उन्हें राम मंदिर में कथित चंदा और दान सामग्री की चोरी की जानकारी तक नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि यदि राम मंदिर जैसी महत्वपूर्ण जगह पर ऐसी स्थिति है, तो प्रदेश की तहसीलों, थानों और अस्पतालों की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

जिला कारागार का औचक निरीक्षण, सुरक्षा और बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं और थानों व तहसीलों में लोगों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है और उसे इसका जवाब जनता को देना होगा।

होटल के कमरे में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

राम मंदिर प्रकरण का उल्लेख करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धालुओं ने सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात सहित कई कीमती वस्तुएं दान की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दान सामग्रियों के गायब होने का मामला केवल किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को एसआईटी का गठन करना पड़ा, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि जांच रिपोर्ट किसे सौंपी गई। उनका आरोप था कि कार्रवाई केवल छोटे कर्मचारियों तक सीमित रही, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों तक जांच नहीं पहुंची।

6 घंटे में हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से देश और दुनिया में सनातन धर्म तथा भारतीय संस्कृति में आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना था कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को प्रभु श्रीराम कभी माफ नहीं करेंगे।चुनावी मुद्दों पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार “वन नेशन, वन इलेक्शन” की बात करती है, लेकिन समय पर पंचायत चुनाव तक नहीं करा पा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार एक साथ चुनाव कराने की बात करती है, तो स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में देरी क्यों हो रही है।

Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार नाबालिगा बरामद

उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के कमजोर होने की आशंका बढ़ रही है। उनका कहना था कि वह किसी को डरा नहीं रहे हैं, बल्कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आगाह कर रहे हैं कि यदि लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हुई तो भविष्य में लोगों के मतदान के अधिकार पर भी असर पड़ सकता है।

Azamgarh news :पुरानी रंजिश में लाठी डंडे व रॉड से जानलेवा हमला करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो आजमगढ़ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, विश्वस्तरीय सड़कें और हाईवे बनाए जाएंगे तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।

Azamgarh news :मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों के ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की हुई आयोजित

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के बड़ी संख्या में लोग देश-विदेश के विभिन्न शहरों में रोजगार और कारोबार करते हैं। बाहर रहने वाले लोग अच्छी तरह जानते हैं कि विकसित क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के बीच कितना अंतर है। समाजवादी पार्टी इस अंतर को समाप्त कर प्रदेश को विकास के नए रास्ते पर ले जाने का काम करेगी।

Azamgarh News;निजामाबाद में निकला ताजिया अलम का जुलूस।

वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में समर्थक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button