Azamgarh News:कोल्डड्रिंक लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

कोल्डड्रिंक लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

अहरौला। शनिवार को दोपहर लगभग तीन बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पॉइंट संख्या 208 के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुजफ्फरनगर से कोल्डड्रिंक लादकर बिहार के पटना जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चलते समय ट्रक का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद दूसरा अगला टायर भी फट गया और ट्रक करीब 100 मीटर तक डिवाइडर को क्षतिग्रस्त करते हुए पलटकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गया।हादसे के समय ट्रक में मौजूद खलासी उदयराज ने बताया कि वाहन मुजफ्फरनगर से पटना जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में ट्रक चालक श्रीराम प्रजापति (उम्र 32 वर्ष), पुत्र लखन प्रजापति, निवासी ग्राम पिपरघट्टी अछमा, थाना डोभी, जनपद गया (बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तैनात डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चालक के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button