Azamgarh accident:अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल, उपचार के दौरान मृत्यु

Azamgarh accident: Cyclist seriously injured after being hit by an unknown bike, dies during treatment

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत सेठारी गांव के पास आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर अज्ञात बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Azamgarh news:पानी की टंकी निर्माण अधूरा, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; हर घर जल योजना प्रभावित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलिराम राजभर (52 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बालगोविंद राजभर, निवासी गोसड़ी पट्टी अगन्धराय थाना मुबारकपुर, बीते 11 जून 2026 की शाम करीब 7 बजे साइकिल से पटवध सरैया बाजार जा रहे थे। आरोप है कि सेठारी गांव के समीप आजमगढ़ की ओर से तेज गति एवं लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात बाइक चालक ने पीछे से उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बलिराम राजभर सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

Azamgarh news:स्कॉर्पियो वाहन और ट्रक की टक्कर में छः लोग घायल

परिजन घायल को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए वेदांता अस्पताल, ले गए जहां इलाज के दौरान दिनांक 27 को रात में मृत्यु हो गई।

Azamgarh news:भैंस धोने गया युवक सरयू नदी में डूबा, मछुआरों की मदद से तलाश जारी

मृतक के पास दो लड़की एक लड़का है मृतक मजदूरी का काम करता था। मृतक के भतीजे रामभजन पुत्र दयाराम ने बिलरियागंज थाने में तहरीर देकर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन एवं चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button