Azamgarh news :महिला से टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 03 आरोपी सोने के आभूषण एवं मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार
महिला से टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 03 आरोपी सोने के आभूषण एवं मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरवां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। महिला को बहला-फुसलाकर उसके सोने के आभूषण लेकर फरार होने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
दिनांक 28.06.2026 को वादिनी श्रीमती सुभावती देवी पत्नी राम अवतार चौहान, निवासी ग्राम मझवा, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, किसी कार्य से खरिहानी बाजार गई थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें बहला-फुसलाकर उनके नाक की सोने की नकबुजी (नथुनी), कान के सोने के कनफूल तथा मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 30.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना तरवां पुलिस टीम ने रामप्रताप आदर्श इंटर कॉलेज, बहलोलपुर के पास से तीनों अभियुक्तों को समय 22:56 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीने गए सोने के आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



