Jaunpur news:केराकत लाखों की चोरी मामले में पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Jaunpur news: In the Kerakat theft case of lakhs, the victim appealed to the SP for justice.

5 लाख की चोरी मामले में नया मोड़, नामजद आरोपियों के नाम एफआईआर से हटाने का आरोप
जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र में 26 जून 2026 को हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि जिन लोगों पर संदेह जताते हुए नामजद कार्रवाई की मांग की गई थी, उनके नाम एफआईआर में शामिल नहीं किए गए और बाद में एकपक्षीय तरीके से हटा दिए गए।
Jaunpur news:यूपीटीईटी परीक्षा के मद्देनज़र जौनपुर में तीन दिन भारी वाहनों की नो-एंट्री
प्रार्थना पत्र के अनुसार, नालापार निवासी पवन मोदनवाल ने बताया कि उनके पुराने मकान में हुई चोरी में करीब 40 से 45 लाख रुपये मूल्य के आभूषण तथा 30 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। उनका कहना है कि घटना की परिस्थितियों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर उन्होंने अंकित मोदनवाल, अर्पित मोदनवाल, आशीष मोदनवाल, हिमांशु मोदनवाल और विकास मोदनवाल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया था, लेकिन थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
Jaunpur news:एक लाख का इनामी कोर्ट में कर गया सरेंडर
पीड़ित का आरोप है कि थाना स्तर पर नामजद आरोपियों के नाम एफआईआर से हटा दिए गए, जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से एफआईआर संख्या 0263 में संबंधित नामों को शामिल करने, किसी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने, सीसीटीवी फुटेज और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों की तकनीकी जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तथा चोरी गए सामान की शीघ्र बरामदगी की मांग की है।
Jaunpur news:खून से सने कपड़े और गुटखे के पैकेट ने खोला राज, 4 साल की मासूम का दरिंदा
हालांकि, इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आ सका है। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।



