Jaunpur news:विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति व ननद से पूछताछ

Jaunpur news: Married woman hanged herself to death, husband and sister-in-law questioned

जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के भोसीला पन्नेपुर गांव में बुधवार सुबह एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jaunpur news:केराकत लाखों की चोरी मामले में पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

मृतका की पहचान प्रियंका उपाध्याय (25) पत्नी प्रवेश उपाध्याय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रियंका का विवाह लगभग एक वर्ष तीन माह पूर्व हुआ था। उसकी ढाई माह की एक बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद प्रियंका अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया।

Jaunpur news:यूपीटीईटी परीक्षा के मद्देनज़र जौनपुर में तीन दिन भारी वाहनों की नो-एंट्री

काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो प्रियंका का शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और मायके पक्ष को दी गई। सूचना मिलते ही तेजी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Jaunpur news:एक लाख का इनामी कोर्ट में कर गया सरेंडर

मृतका का मायका मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना गांव में बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Jaunpur news:अब सैटेलाइट तकनीक से होगा भूमि सीमांकन, जौनपुर की सभी तहसीलों को मिला GNSS रोवर

पुलिस ने मामले में पति और ननद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button