डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर जन स्वाभिमान दिवस, लालगंज से सैकड़ों कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे

अनुप्रिया पटेल की मौजूदगी में जन स्वाभिमान दिवस का आयोजन, लालगंज से पहुंचा सैकड़ों कार्यकर्ता 

आजमगढ़। अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर जन स्वाभिमान दिवस का भव्य आयोजन गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रहीं।इस अवसर पर आजमगढ़ जनपद के लालगंज जिला अध्यक्ष अमित चौरसिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में काफिला लखनऊ पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेते हुए पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।

غریبوں، نوجوانوں اور انصاف کی آواز: محمد راشد حذیفہ کی مقبولیت میں مسلسل اضافہ

कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पूर्व जिला अध्यक्ष अमित चौरसिया ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल के विचार सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करते हुए अपनी नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Azamgarh news:प्रशासन की अनदेखी पर भडक़े ड्राइवर, अनशन संग करेंगे भिक्षाटन

उन्होंने कहा कि लालगंज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button