Azamgarh news :मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना जहानागंज पर वादिनी के तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-141/2026 धारा 74, 333 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत घटना उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की तलाश के क्रम में दिनांक 03.07.2026 को उ0नि0 शिवम त्यागी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा करहा मार्ग स्थित पुनर्जी पुलिया के पास घेराबंदी कर अभियुक्त शैलेष गुप्ता को समय लगभग 05:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button