Azamgarh news :विवादित भूमि न खरीदें अन्यथा हो जाएंगे परेशान 

विवादित भूमि न खरीदें अन्यथा हो जाएंगे परेशान 

जमीन का मालिकाना हक किसी के नाम,फर्जी इंद्राज कर बन बैठा मालिक कोई और

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

सगड़ी तहसील अंतर्गत बासूपार बनकट के रहने वाले ओम प्रकाश लाल पुत्र स्वर्गीय त्रिवेणी लाल ने आरोप लगाया है कि हमारे पैतृक संपत्ति जो की वरासत में हम लोगों के नाम है उसका विवाद गांव के ही अकिल पुत्र इरशाद से चल रहा था जिसका फैसला भी 1991 में हम लोगों के पक्ष में आ गया था फिर तहसील वालों के मिली भगत के कारण फर्जी ढंग से उक्त जमीन को अपने नाम कर लिया जबकि जमीन का मालिकाना हक हमारे नाम से है और विपक्षी साजिश के तहत तहसील वालों से मिलकर कागज में फर्जी नाम चढ़वा कर जमीन की प्लाटिंग कर बेचने का काम कर रहा है l ओम प्रकाश लाल का कहना है की आराजी नंबर 284 रकबा 1.0120 हेक्टेयर एवं आराजी नंबर 560 रकबा 0.307 हेक्टेयर मौजा चंगईपुर तहसील सगड़ी के अंतर्गत स्थित है l ओम प्रकाश लाल का कहना है कि उक्त जमीन को खरीदना व बेचना दोनों ही कानूनी रूप से अवैध है जो बेचेगा या जो जमीन खरीदेगा उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी क्योंकि वह जमीन विवादित है l उन्होंने प्रशासन का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए प्रार्थना पत्र दे दिया है की उक्त जमीन के क्रय विक्रय पर तत्काल रोक लगाई जाए और फर्जी इंद्राज करके नाम चढ़ाया गया है उसे हटाया जाए l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button