Azamgarh news :आजमगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशित, एक सप्ताह में आमंत्रित किए गए आपत्ति एवं सुझाव
आजमगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशित, एक सप्ताह में आमंत्रित किए गए आपत्ति एवं सुझाव

मतदेय स्थलों की प्रारूप सूची जारी, मतदाता, जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक दल निर्धारित अवधि में दर्ज करा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उप जिला निर्वाचन अधिकारी आजमगढ़ ने जनपद में अवस्थित समस्त राजनैतिक दलों, जन प्रतिनिधियों एवं सर्व साधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अवस्थित समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 343-अतरौलिया, 344-गोपालपुर, 345-सगड़ी, 346-मुबारकपुर, 347-आजमगढ़, 348-निजामाबाद, 349-फूलपुर पवई, 350-दीदारगंज, 351-लालगंज (अ०जा०) एवं 352-मेंहनगर (अ०जा०) के मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने के उपरान्त आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिसका आलेख्य प्रकाशन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 जुलाई 2026 (शनिवार) को समस्त विधान विधान सभा मुख्यालय/तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ मे कर दिया गया है।
जनपद में समस्त सम्मानित मतदाताओं, राजनैतिक दलों एवं जन प्रतिनिधियो से अपेक्षा की जाती है कि कृपया आलेख्य प्रकाशित की गयी मतदेय स्थल की सूची का भली-भांति परीक्षण कर लें तथा यदि कोई आपत्ति/सुझाव हो तो यथाशीघ्र सम्बन्धित तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ में एक सप्ताह के पूर्व उपलब्ध करा दें, मतदेय स्थलों की सूची किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में जिला निर्वाचन कार्यालय एवं सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/तहसील कार्यालय में तथा जनपद की वेबसाइट https://azamgarh.nic.in/draft-publication-of-polling-station-2026/ पर निरीक्षण हेतु निःशुल्क उपलब्ध है।



