Azamgarh news :जहानागंज पुलिस ने वांछित 06 वारंटियों को किया गिरफ्तार
जहानागंज पुलिस ने वांछित 06 वारंटियों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना जहानागंज पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित 06 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण
1.हरिकेश पुत्र मनिराम चौहान निवासी ग्राम सिही, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
मु0नं0- 3298/24, धारा 323, 504 भादवि।
2.बब्लू पुत्र दुलारे राम निवासी ग्राम हथौटा, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
मु0नं0- 2613/24, धारा 313, 504, 506 भादवि।
3. जयराम पुत्र किशुनधारी निवासी पदमिनिया (मसीबीर महुआ), थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
मु0नं0- 5017/24, धारा 324, 325, 379, 504, 506 भादवि।
4.मीना देवी पत्नी किशुनधारी निवासी पदमिनिया (मसीबीर महुआ), थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
मु0नं0- 5017/24, धारा 324, 325, 379, 504, 506 भादवि।
5.कमली देवी पत्नी सुखराम निवासी मित्तुपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़
मु0नं0- 3226/24, धारा 323, 504 भादवि।
6.दुलारे राम पुत्र अवधूराम निवासी ग्राम हथौटा, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
मु0नं0- 2613/24, धारा 313, 323, 504 भादवि।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा न्यायालय से निर्गत वारंटों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।



