Azamgarh news:बाजार गए युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस।

Azamgarh news: Suspicious death of a youth who went to the market, police engaged in investigation.

आजमगढ़,अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बाजार के समीप उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बढ़या गांव निवासी दिनेश उर्फ दिंशु (35) पुत्र कोमल रविवार को घर से बाजार में सामान लेने के लिए निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान बाजार के समीप उनका शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक अपने पीछे पत्नी सरिता, 12 वर्षीय पुत्र मंगेश, सात वर्षीय पुत्री खुशी तथा पांच वर्षीय पुत्र अंकुश को छोड़ गए हैं। पति की मौत के बाद पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि दिनेश घर पर खाना खाने के बाद सामान लेने के लिए बाजार गए थे। कुछ देर बाद उनके निधन की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button