Azamgarh News:मुहम्मदपुर मण्डल अध्यक्ष मनीष राय की अध्यक्षता में भाजपा की मासिक बैठक , संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों पर हुई चर्चा
मुहम्मदपुर मण्डल अध्यक्ष मनीष राय की अध्यक्षता में भाजपा की मासिक बैठक , संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों पर हुई चर्चा
रिपोर्ट अबुल कैश
मुहम्मदपुर (आजमगढ़), 06 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मुहम्मदपुर की मासिक बैठक मण्डल अध्यक्ष मनीष राय की अध्यक्षता में ब्लॉक मुहम्मदपुर के सभागार कक्ष में आयोजित हुई। जिसके मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार सिंह जी (जिला कार्यसमिति सदस्य) रहे ।इस बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अशोक सिंह जी ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा कर पदाधिकारियों को अहम जानकारी भी दी गई। इस बैठक का संचालन अरविन्द यादव उर्फ पिंटू जी मण्डल महामंत्री जी द्वारा किया गया। इस प्रमुख बैठक के प्रमुख एजेंडे में आगामी चुनावों की रणनीति, बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों के कार्यों की समीक्षा, तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा संगठन की ओर से सभी मण्डल पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र संयोजकों, शक्ति केन्द्र प्रभारियों एवं सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील भी की गई है। इस अहम बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों की समीक्षा करना तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को गति देना है। बैठक में संगठन की भावी रणनीति और कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।इस मौके पर मण्डल महामंत्री अंकित चौहान, आईटी प्रभारी अबुल कैश फैजी, पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लालबहादुर मौर्या, अरुण चौहान,उपाध्यक्ष उग्रसेन चौहान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश मधुकर,संतोष सेठ सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



