Azamgarh news :“ऑपरेशन दहन” के तहत 827.856 किग्रा मादक पदार्थों का न्यायालय के आदेश पर जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के मौजूदगी में किया गया नष्ट 

“ऑपरेशन दहन” के तहत 827.856 किग्रा मादक पदार्थों का न्यायालय के आदेश पर जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के मौजूदगी में किया गया नष्ट 

लगभग ₹5.82 करोड़ मूल्य के गांजा, डायजापाम व अन्य मादक पदार्थ नष्ट

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जनपद आजमगढ़ में विभिन्न थानों द्वारा पूर्व में बरामद किए गए अवैध मादक पदार्थों का आज दिनांक 06.07.2026 को “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत विनष्टीकरण कराया गया। न्यायालय/सम्बंधित प्राधिकारी के आदेशानुसार जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में कुल 827.856 किग्रा मादक पदार्थ नष्ट किए गए, जिनमें मुख्य रूप से 825.74 किग्रा गांजा, 2.116 किग्रा डायजापाम एवं अन्य मादक पदार्थ शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में यह विनष्टीकरण मानक प्रक्रिया के अनुरूप मैसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, भदो, माहुल, मार्टीनगंज स्थित इकाई में स्थापित इंसीनरेटर/बॉयलर के माध्यम से कराया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग ₹5,82,15,000 आँकी गई है।

पूरी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक सावधानियों तथा फोटो/वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। यह अभियान अवैध मादक पदार्थों के दुरुपयोग, तस्करी एवं अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में जनपद पुलिस की एक महत्वपूर्ण कार्रवाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button