Azamgarh news :इलाज के दौरान महिला की मृत्यु के मामले में वांछित डॉक्टर एवं कम्पाउण्डर को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

इलाज के दौरान महिला की मृत्यु के मामले में वांछित डॉक्टर एवं कम्पाउण्डर को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दीदारगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। फर्जी चिकित्सकीय उपचार एवं कथित गलत इंजेक्शन लगाने के कारण महिला की मृत्यु के मामले में वांछित डॉक्टर एवं कम्पाउण्डर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 04.07.2026 को वादी द्वारा थाना दीदारगंज पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 03.07.2026 को उनकी पत्नी की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें उपचार हेतु गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा अपने कम्पाउण्डर को दवा एवं इंजेक्शन देकर मौके पर भेजा गया, जिसने इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के कुछ समय बाद महिला की तबीयत और अधिक बिगड़ गई। परिजन उपचार हेतु उन्हें शाहगंज (जनपद जौनपुर) ले जा रहे थे, किन्तु रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0-130/2026 धारा 105 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक रज्जन कुमार द्विवेदी द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान कम्पाउण्डर का सही नाम नीरज कुमार प्रजापति प्रकाश में आया।दिनांक 06.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी दीदारगंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित दोनों वांछित अभियुक्तों को पल्थी बाजार (शाहगंज रोड तिराहा) से समय लगभग 07:40 बजे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के संबंध में जुर्म स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button