Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट के तहत संगठित अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह की लगभग ₹15 लाख मूल्य की चार वाहन कुर्क

गैंगस्टर एक्ट के तहत संगठित अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह की लगभग ₹15 लाख मूल्य की चार वाहन कुर्क

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के सदस्यों की लगभग ₹15 लाख मूल्य की चार वाहनों को कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति पर प्रभावी प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0-507/2025 धारा 3(1)/2(b)(1) उपधारा (17) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत एक संगठित अंतर्राज्यीय आपराधिक गिरोह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान यह प्रकाश में आया कि गिरोह का सरगना राज उर्फ सावरिया अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रयागराज महाकुम्भ, अयोध्या, काशी विश्वनाथ मंदिर, लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों के मेलों एवं भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी की टप्पेबाजी/स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता था।

मामले की विवेचना थाना बिलरियागंज द्वारा की जा रही है, जिसमें अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों का विवरण संकलित कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

मा0 जिलाधिकारी, आजमगढ़ द्वारा पारित आदेश (वाद संख्या 1709/2026 एवं 1710/2026, आदेश दिनांक 21.04.2026) के अनुपालन में दिनांक 05.07.2026 को थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत अभियुक्तों के स्वामित्व वाले चार वाहनों को नियमानुसार कुर्क कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया।

कुर्क की गई संपत्ति का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹15 लाख है।

कुर्क किए गए वाहन

1. MAESTRO EDGE (Cast Wheel)

वाहन संख्या UP 50 CC 1456

स्वामी – राज उर्फ सावरिया पुत्र सुरेश राम।

2. Hero Splendor+ XTEC 2.0 (DRS)

वाहन संख्या UP 50 DD 8778

स्वामी – राज उर्फ सावरिया पुत्र सुरेश राम।

3. Hero Splendor+ XTEC 2.0 (DRS)

वाहन संख्या UP 50 CS 5876

स्वामी – अरुण कुमार उर्फ समर पुत्र सुरेश राम।

4. Hyundai Venue 1.2 Kappa MT SX

वाहन संख्या UP 50 CS 6046

स्वामी – अरुण कुमार उर्फ समर पुत्र सुरेश राम।

जनपद आजमगढ़ पुलिस संगठित अपराध, गैंगस्टर एवं अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button