Azamgarh news:जमीन विवाद में तहसील परिसर के बाहर मारपीट, पुलिस पर एफआईआर न दर्ज करने का आरोप

Azamgarh news: A fight broke out outside the tehsil premises over a land dispute, with the police accused of failing to register an FIR.

 

आजमगढ़ से ग्राम समाज की जमीन के विवाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है। पीड़ित ने कुछ लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

Azamgarh news:जमीन विवाद में तहसील परिसर के बाहर मारपीट, पुलिस पर एफआईआर न दर्ज करने का आरोप

कोतवाली क्षेत्र के अइनिया गांव निवासी शिवकुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके गांव की ग्राम समाज की जमीन, जो खतौनी में वृक्षारोपण के नाम दर्ज है, उसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि इस भूमि के पास स्थित शिवा माई स्थल पर ग्रामीण नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं।

Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट के तहत संगठित अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह की लगभग ₹15 लाख मूल्य की चार वाहन कुर्क

शिकायत के अनुसार, गाटा संख्या 61 पर कथित अवैध निर्माण को 29 मार्च 2025 को राजस्व और पुलिस टीम ने हटवाया था। आरोप है कि अगले ही दिन दोबारा कब्जा कर लिया गया, जिसके संबंध में स्थानीय लेखपाल की तहरीर पर पहले से मुकदमा दर्ज है.

पीड़ित का आरोप है कि इसी भूमि विवाद की रंजिश को लेकर वह 3 जुलाई को अपने भाई दयानंद यादव के साथ तहसील सदर गया था। तभी अमीन भवन के सामने कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उनके भाई के साथ भी मारपीट करने तथा उनकी शर्ट फाड़ने का आरोप लगाया गया है.

शिवकुमार यादव का कहना है कि घटना के दौरान उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी थी। उनका दावा है कि घटनास्थल पर मौजूद किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो उनके पास साक्ष्य के रूप में मौजूद है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की, जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल यह मामला शिकायतकर्ता के आरोपों पर आधारित है। दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button