Azamgarh news :थाना रानी की सराय पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर को किया सीज
थाना रानी की सराय पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर को किया सीज

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अवैध खनन पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में दिनांक 06.07.2026 को उ0नि0 अमिताबचन्द मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मझगांव में जेसीबी मशीन/ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है।
उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ एक ट्रैक्टर (नम्बर अज्ञात), चेचिस नं0 MBNAG49NDTTD85302 तथा इंजन नं0 CC.2353/SKD02588 को अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।



