Azamgarh news :संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील बूढ़नपुर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश 

संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील बूढ़नपुर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आज तहसील बूढ़नपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा अनिल कुमार द्वारा उपस्थित होकर आमजन की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

तहसील बूढ़नपुर पर कुल प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 50% से अधिक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।

शेष प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर पारदर्शी एवं त्वरित समाधान की कार्यवाही की गई। पुलिस-प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button