Azamgarh News:गंभीरवन में बड़ी वारदात टली: डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार, 3 पिस्टल समेत भारी मात्रा में असलहे बरामद

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
गंभीरवन में बड़ी वारदात टली: डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार, 3 पिस्टल समेत भारी मात्रा में असलहे बरामद
आजमगढ़। जहानागंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गंभीरवन स्थित कृष्णा कॉलेज के खंडहर में डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर एक संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, दो अवैध तमंचे, नौ जिंदा कारतूस सहित डकैती में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं डकैती की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 6 जुलाई की रात जहानागंज थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक लवकुश सोनकर, उपनिरीक्षक शिवम त्यागी और उपनिरीक्षक गौरव सिंह को सूचना मिली कि ग्राम गंभीरवन स्थित कृष्णा कॉलेज के खंडहर में कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रात करीब 11:10 बजे मौके से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिषेक यादव (गेलवारा, सिधारी), अजय यादव (जहानाबाद, मधुबन, मऊ), आशीष चौहान (गेलवारा, सिधारी), जयहिंद मौर्या (मोहनाठ, निजामाबाद) तथा गोविंद यादव (मोहनाठ, निजामाबाद) शामिल हैं।
बरामदगी में तीन .32 बोर पिस्टल, दो .315 बोर अवैध तमंचे, नौ जिंदा कारतूस, एक कटर, एक पाइप हथौड़ी, लोहे की पाइप में लगी चकरी तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते घटना होने से पहले ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में थाना जहानागंज में मु0अ0सं0 147/2026 के तहत धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय भे�



