Azamgarh news :यूपी-112 पीआरवी कर्मियों की तत्परता से सीने में दर्द से पीड़ित महिला को समय रहते मिला उपचार, बची जान

यूपी-112 पीआरवी कर्मियों की तत्परता से सीने में दर्द से पीड़ित महिला को समय रहते मिला उपचार, बची जान

पीआरवी ऑफ द डे (PRV OF THE DAY) प्रमाण-पत्र से सम्मानित हुए पीआरवी-8453 के सब कमाण्डर एवं पायलट

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 द्वारा उत्कृष्ट एवं त्वरित पुलिस सेवा प्रदान करने के लिए भेजे गए “PRV OF THE DAY CERTIFICATE” का वितरण आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी यूपी-112 द्वारा किया गया।

दिनांक 30.06.2026 को पीआरवी-8453 थाना कन्धरापुर क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान समय 13:07 बजे पीआरवी को इवेंट संख्या-13296 प्राप्त हुआ, जिसमें कॉलर पूनम देवी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई है तथा उन्हें सीने में तेज दर्द हो रहा है।

सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी-8453 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का गंभीरता से आकलन किया। महिला की हालत गंभीर प्रतीत होने पर बिना विलम्ब किए उन्हें तथा उनके भाई को पीआरवी वाहन से सुरक्षित आरोग्यम् अस्पताल, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा तत्काल उपचार प्रारम्भ किया गया। पीआरवी कर्मियों की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से महिला को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सकी।

इस उत्कृष्ट, संवेदनशील एवं जनसेवामूलक कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 द्वारा पीआरवी-8453 को “PRV OF THE DAY CERTIFICATE” से सम्मानित किया गया, जिसका वितरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी यूपी-112 द्वारा किया गया।

पीआरवी-8453 पर नियुक्त पुलिसकर्मी

1. सब कमाण्डर – आरक्षी आनन्द प्रसाद

2. पायलट – मुख्य आरक्षी आलोक यादव

जनपद आजमगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button