Azamgarh news :साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति का रुपया न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कराया वापस 

साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति का रुपया न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कराया वापस 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की धनराशि वापस कराने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस की साइबर टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के ₹30,000 उसके बैंक खाते में वापस कराए गए।

दिनांक 05.02.2026 को आवेदक अमन बरनवाल पुत्र अनिरुद्ध बरनवाल, निवासी ग्राम त्रिमुहानी, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ ने बताया कि वह अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाते से अपने छोटे भाई के खाते में YONO SBI के माध्यम से धनराशि प्रेषित कर रहे थे। पहले परीक्षण हेतु ₹1 भेजा गया तथा उसके बाद ₹30,000 भेजे गए। बाद में जानकारी हुई कि IFSC कोड बदल जाने के कारण उक्त धनराशि किसी अन्य बैंक खाते में स्थानांतरित हो गई।

घटना के संबंध में आवेदक द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर शिकायत संख्या-33102260027584 पंजीकृत हुई।

शिकायत प्राप्त होने के उपरांत एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई ₹30,000 की धनराशि को बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्रेटर मुंबई, महाराष्ट्र स्थित संबंधित खाते में होल्ड कराया गया।

इसके उपरांत न्यायालय के आदेश के माध्यम से आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए दिनांक 02.07.2026 को आवेदक के बैंक खाते में ₹30,000 की संपूर्ण धनराशि वापस करा दी गई।

धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने आजमगढ़ पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

साइबर फ्रॉड की ₹30,000 की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।

इस सराहनीय कार्य में थाना निजामाबाद की साइबर टीम के उ0नि0 दिलीप आनन्द, का0 राकेश यादव, का0 संदेश सिंह एवं म0आ0 रेनू देवी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button