Azamgarh news :फर्जी अभिलेख तैयार कर मदरसा अनुदान में धोखाधड़ी करने वाला प्रबंधक गिरफ्तार
फर्जी अभिलेख तैयार कर मदरसा अनुदान में धोखाधड़ी करने वाला प्रबंधक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण थाना जीयनपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना जीयनपुर पुलिस ने आर्थिक अपराध (EOW) की जांच से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 10.02.2025 को राज्य विशेष अपराध अनुसंधान शाखा (EOW), मुख्यालय लखनऊ के निरीक्षक/जांच अधिकारी श्री कुँवर ब्रह्म प्रकाश सिंह द्वारा प्रस्तुत तहरीर एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में थाना जीयनपुर पर मदरसा वीर अब्दुल हमीद शिक्षण संस्थान, मुजार, आजमगढ़ (मदरसा आईडी–191100762) के प्रबंधक द्वारा कूटरचित अभिलेख तैयार कर शासकीय लाभ प्राप्त करने के संबंध में मु0अ0सं0- 57/2025 धारा 409, 420, 467, 468, 471, 465 भादंवि पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक दल प्रताप सिंह द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 07.07.2026 को थाना जीयनपुर पुलिस ने मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त आलीम अली पुत्र हासिम हुसैन, निवासी ग्राम कुर्ती जाफरपुर हुसैनाबाद, थाना कोपागंज, जनपद मऊ को जीयनपुर रोडवेज बस स्टैंड के पास से समय करीब 18:50 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



