Azamgarh News:समाज सेवा के संकल्प के साथ श्रीनगर (सियरहां) बाजार में शुरू हुआ ‘कल्याणम औषधालय’
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
समाज सेवा के संकल्प के साथ श्रीनगर (सियरहां) बाजार में शुरू हुआ ‘कल्याणम औषधालय’
पूर्व सैनिक अशोक कुमार राय बोले– गरीबों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना ही उद्देश्य
आजमगढ़ जनपद के विकासखंड बिलरियागंज अंतर्गत श्रीनगर (सियरहां) बाजार में गुरुवार को कल्याणम औषधालय का शुभारंभ श्रद्धा, उत्साह और समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया। औषधालय का उद्घाटन पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. मिश्रा तथा गोपालपुर विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने औषधालय के प्रो. पूर्व सैनिक एवं प्रवक्ता अशोक कुमार राय को शुभकामनाएं देते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की।
प्रो. अशोक कुमार राय ने कहा कि इस औषधालय को खोलने का उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं, बल्कि समाज के उन जरूरतमंद और गरीब लोगों की सेवा करना है जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर दवा नहीं खरीद पाते। उन्होंने कहा कि उनके यहां गुणवत्तापूर्ण एवं पेटेंट दवाएं बेहद कम मार्जिन पर उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति बेहतर इलाज का लाभ उठा सके।
उन्होंने कहा कि सेना में सेवा देने के दौरान उन्होंने मानव सेवा का जो संस्कार सीखा, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए अब समाज के बीच रहकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उनका मानना है कि जरूरतमंद की मदद से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और यही सोच उन्हें इस कार्य के लिए प्रेरित करती है।
कार्यक्रम में चीफ फार्मासिस्ट अनिल राय, हरिशंकर राय, डॉ. विजय बहादुर राय, भाजपा नेता राधेश्याम सिंह ‘गुड्डू सिंह’, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश राय, उमेश चंद्र राय, अजय कुमार राय, विजय कुमार राय, शिवानंद पांडे, सुरेश्वरी दत्त उपाध्याय, महंत राय, हरिकेश गुप्ता, दिनेश राय सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अशोक कुमार राय के इस जनसेवा के प्रयास को सराहनीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



