Azamgarh News:दीदारगंज पुलिस ने स्कूल बसों की की सघन चेकिंग 

दीदारगंज पुलिस ने स्कूल बसों की की सघन चेकिंग

दीदारगंज -आजमगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा०अनिल कुमार के आदेशानुसार गुरुवार को दीदारगंज पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में चल रहे विद्यालयों के द्वारा छात्र छात्राओं को विद्यालय लाने ले जाने के लिए चलाए जा रहे चार पहिया तथा छ पहिया वाहनों की सघन जांच पड़ताल थाना द्वार के सामने तथा मुख्य चौक दीदारगंज पर लगभग तीन दर्जन बसों को चेक किया।बस के अंदर घुस कर एस एच ओ ने चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, चालकों व परिचालकों के मोबाइल नंबर, फर्स्ट एड बाक्स, वाहन नम्बर,वाहन पर चालक परिचालक के साथ साथ पुलिस स्टेशन का नम्बर,फायर स्टेशन का नम्बर आदि की जांच की साथ ही वाहन का रंग,वाहन पासिंग,तथा वाहन में निर्धारित छात्र छात्राओं की संख्या की भी गिनती की।जिन वाहनों में निर्धारित मानक से ज्यादा बच्चे दिखे तथा जिस वाहन पर चालक व परिचालक का नम्बर नहीं अंकित था उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया कि वाहन में अगर छमता से ज्यादा बच्चों को बैठाया,वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स,वाहन पर अगर चालक परिचालक व फायर स्टेशन तथा थाना का नम्बर नहीं होगा तो अगले दिन से वाहन को चलने नहीं दिया जाएगा तथा उसका चालान अवश्य कर दिया जाएगा किसी प्रकार की लापरवाही छम्य नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button