Azamgarh Murder:आजमगढ़ में डबल मर्डर से दहला इलाका : दादा और पोते की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, गांव में दहशत
Azamgarh double murder rocks area: Grandfather and grandson brutally murdered with sharp weapons, terror grips village

रिपोर्ट नर्सिंग
पवई/आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत हेवती ग्राम पंचायत में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर पहले टेबल पर सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी और इसके बाद बरामदे में सो रहे उनके पोते को भी मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
Jaunpur news:दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेवती गांव निवासी जगदंबा यादव (70 वर्ष), पुत्र दयादी यादव देर रात अपने टेबल पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि रात लगभग 1 बजे अज्ञात बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश घर के बरामदे में सो रहे उनके 25 वर्षीय पोते श्रेयांशु,उर्फ अंकित यादव, पुत्र सुरेंद्र यादव के पास पहुंचे और उसकी भी धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।
राजकुमार राव का दमदार ‘दादा’ अवतार,
घटना का पता उस समय चला जब अंकित की दादी की नींद खुली। उन्होंने खून से लथपथ दोनों को देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पवई थाना पुलिस के साथ आसपास के करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ग्रामीण चिराग जैन तथा सीओ फूलपुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
राजकुमार राव का दमदार ‘दादा’ अवतार,
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।इस जघन्य वारदात के बाद हेवती गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश और भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



