Jaunpur news:दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मुकदमे में नाम बढ़ाने के एवज में मांगी थी घूस, भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने की कार्रवाई

Jaunpur news:पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर, तमंचा व कारतूस बरामद
जौनपुर।भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) उत्तर प्रदेश की वाराणसी इकाई ने जौनपुर के मड़ियाहूं थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामाश्रय प्रजापति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
Jaunpur news:पॉक्सो मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक रामाश्रय प्रजापति पर एक मुकदमे में नाम बढ़ाने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई की।
Jaunpur news:मिशन सेफ फ्यूचर’’ स्कूली वाहनों विरूद्ध कार्रवाई हुआ तेज
टीम ने उपनिरीक्षक को उनके कार्यालय के निकट रिश्वत की रकम लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम आगे की जांच कर रही है।



