Azamgarh news :शादी समारोह में भोजन करने की बात को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के 05 आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह में भोजन करने की बात को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के 05 आरोपी गिरफ्तार

घटना में अब तक कुल 06 अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त 01 डण्डा व 01 लोहे की रॉड बरामद
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मेंहनाजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 09.07.2026 को प्रातः लगभग 08:20 बजे थाना मेंहनाजपुर पुलिस टीम द्वारा बरवां मोड़ पर घेराबंदी कर हत्या के मुकदमे में वांछित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा एवं 01 अदद लोहे की रॉड बरामद की गई। इस प्रकरण में पूर्व में मुख्य अभियुक्त अजीत यादव उर्फ भन्टा पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 06 अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
दिनांक 08.07.2026 को वादिनी श्रीमती चन्द्रकला पत्नी स्व. सुनील राजभर निवासी ग्राम सराय खुरसू थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ की तहरीर पर थाना मेंहनाजपुर पर मु0अ0सं0 65/2026 धारा 105/115(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। आरोप था कि दिनांक 07/08.07.2026 की रात्रि ग्राम डण्डवल में आयोजित शादी समारोह में भोजन करने की बात को लेकर हुए विवाद में प्रितोष राजभर के साथ लाठी-डण्डे एवं लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे उसकी हत्या हो गई। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
दिनांक 09.07.2026 को प्रातः लगभग 08:20 बजे, थाना मेंहनाजपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त बरवां मोड़ पर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दबिश देकर बरवां मोड़ से पाँचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
1-आशीष यादव पुत्र हीरा लाल यादव निवासी ग्राम डण्डवल, थाना मेंहनाजपुर, जनपद आजमगढ़।
2-राजा चौहान पुत्र दिनेश चौहान निवासी ग्राम डण्डवल, थाना मेंहनाजपुर, जनपद आजमगढ़।
3-अभिषेक खरवार पुत्र मुन्ना खरवार निवासी ग्राम डण्डवल, थाना मेंहनाजपुर, जनपद आजमगढ़।
4- शनि चौहान पुत्र तेजू चौहान निवासी ग्राम डण्डवल, थाना मेंहनाजपुर, जनपद आजमगढ़।
5-आनन्द राजभर पुत्र श्याम कन्हैया राजभर निवासी ग्राम सराय खुरसू, थाना देवगाँव, जनपद आजमगढ़
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया तथा बताया कि शादी समारोह में भोजन करने की बात को लेकर हुए विवाद के दौरान लाठी-डण्डे एवं लोहे की रॉड से मारपीट की गई थी।



