Azamgarh news :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने डॉ. उमेश चंद्र पाण्डेय को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने डॉ. उमेश चंद्र पाण्डेय को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. उमेश चंद्र पाण्डेय, असिस्टेंट प्रोफेसर को उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय एवं समाजोपयोगी कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ. उमेश चंद्र पाण्डेय परिवार परामर्श केंद्र “नई-किरण” से जुड़कर पारिवारिक विवादों के समाधान, आपसी सामंजस्य स्थापित करने तथा सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने में सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन, धैर्य एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप अनेक परिवारों को पुनः जोड़ने और पारिवारिक जीवन में खुशहाली स्थापित करने में सफलता प्राप्त हुई है।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी भी उपस्थित रहे।
आजमगढ़ पुलिस समाज में पारिवारिक सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने वाले व्यक्तियों के योगदान का सम्मान करती है तथा ऐसे सराहनीय प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहन देती रहेगी।



