Azamgarh news :पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही पर जनपद के 01 उपनिरीक्षक व 01 आरक्षी को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित करते हुए विभागीय जांच के दिए निर्देश
पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही पर जनपद के 01 उपनिरीक्षक व 01 आरक्षी को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित करते हुए विभागीय जांच के दिए निर्देश

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद आजमगढ़ में पुलिस विभाग में अनुशासन, जवाबदेही एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा निरंतर समीक्षा की जा रही है।
समीक्षा के दौरान जनपद आजमगढ़ के उ0नि0 सच्चिदानन्द यादव व आरक्षी विकास कुमार यादव, जो वर्तमान में थाना सरायमीर पर नियुक्त है । उक्त पुलिस कर्मियों द्वारा अपने हल्का/बीट क्षेत्र में समुचित भ्रमण, प्रभावी गस्त, पेट्रोलिंग व सतर्क दृष्टि न रखते हुए सही ढंग से कर्तव्यों का निर्वहन न कर मादक पदार्थों के सेवन/खरिद फरोख पर प्रभावी अंकुश न लगाने, अभियुक्त के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही न करने, कर्तव्य निर्वहन के प्रति घोर लापरवाही उदासीनता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में निलम्बित कर विभागीय जांच के आदेश दिये गये है ।
अवगत कराना है कि दिनांक 03.07.2026 को बीनापारा पुलया के पास वीरु सोनकर, ग्राम पूनापोखर, थाना सरायमीर आजमगढ़ को 50 पुड़िया नाजायज हिरोइन के साथ पाया गया था जिसके विरुद्ध थाना सरायमीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया था । उक्त घटना स्थल के हल्का प्रभारी उ0नि0 सच्चिदानन्द यादव व बीट आरक्षी विकास यादव द्वारा अपने हल्का/बीट क्षेत्र में समुचित भ्रमण, प्रभावी गस्त, पेट्रोलिंग व सतर्क दृष्टि न रखते हुए सही ढंग से कर्तव्यों का निर्वहन न कर मादक पदार्थों के सेवन/खरिद फरोख पर प्रभावी अंकुश न लगाने, अभियुक्त के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही न करने हेतू निलम्बित कर विभागीय जांच के आदेश दिये गये है ।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की दण्ड एवं अपील नियमावली-1991 के प्रावधानों के अंतर्गत विभागीय जांच संस्थित करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करें। कर्तव्य पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा गैर-जिम्मेदाराना आचरण पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी ।
जनपद आजमगढ़ पुलिस कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं अनुशासित पुलिसिंग के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।



