Azamgarh news :किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना रौनापार पर वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 02.07.2026 को उनकी 16 वर्षीय पुत्री के चांदपट्टी बाजार जाने के बाद घर वापस न लौटने के संबंध में मु0अ0सं0 174/2026 धारा 87 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान 16 वर्षीय पुत्री को सकुशल बरामद कर उसके बयान दर्ज किए गए, जिसमें अभियुक्त आकाश निषाद पुत्र मोहन निषाद निवासी ग्राम सरदौली गड़थौली, बूढ़ानपुर केवटहिया, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया। 16 वर्षीय पुत्री के बयान एवं चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा धारा 5(j)(2)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के आदेश के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व तथा थानाध्यक्ष रौनापार के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.07.2026 को अभियुक्त आकाश निषाद (उम्र लगभग 26 वर्ष) को उसके घर ग्राम सरदौली गड़थौली, बूढ़ानपुर केवटहिया से समय करीब 12:05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को मौके पर दी गई तथा अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button