Azamgarh news :इंस्टाग्राम पर कपड़ा खरीदने के नाम पर हुई साइबर ठगी का रुपया पुलिस ने पीड़ित को ₹9,886 कराया वापस 

इंस्टाग्राम पर कपड़ा खरीदने के नाम पर हुई साइबर ठगी का रुपया पुलिस ने पीड़ित को ₹9,886 कराया वापस 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

फूलपुर थाना अंतर्गत भोरमऊ निवासी अंगद राजभर पुत्र सुरेश राजभर के साथ दिनांक 31.01.2026 को इंस्टाग्राम पर कपड़ा खरीदने के दौरान अज्ञात लिंक के माध्यम से साइबर ठगी कर उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से ₹10,094 की धोखाधड़ी कर ली गई थी। घटना के संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की गई धनराशि में से ₹9,886 अभियुक्त के बैंक खाते में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए होल्ड कराई गई ₹9,886 की धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button