Azamgarh News:स्कूली वाहनों की सुरक्षा में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावक केवल वैध वाहनों से ही भेजें बच्चों को स्कूल*

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

*स्कूली वाहनों की सुरक्षा में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावक केवल वैध वाहनों से ही भेजें बच्चों को स्कूल*

आजमगढ़, 10 जुलाई 2026/

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), आजमगढ़ ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद में संचालित विद्यालय वाहनों की सुरक्षा तथा छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा विद्यालय प्रबंधनों को वाहनों के समस्त अभिलेख एवं सुरक्षा मानकों को पूर्ण कराने के लिए लगातार निर्देशित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न विद्यालयों को अब तक कम से कम 06 बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 01 अप्रैल से 31 मई तक विद्यालयों का भ्रमण कर वाहन संबंधी कमियों से विद्यालय प्रबंधन को अवगत कराते हुए आवश्यक प्रपत्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके बावजूद लगभग 544 विद्यालय वाहनों के परमिट एवं फिटनेस समाप्त होने के बाद भी अभिलेख पूर्ण नहीं कराए गए, जिसके चलते ऐसे वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है।

जनपद में बिना वैध प्रपत्रों अथवा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना संचालित विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के अंतर्गत चालान, वाहन निरुद्ध (सीज) करने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रबंधन की होगी।

संभागीय परिवहन अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को केवल उन्हीं विद्यालय वाहनों से स्कूल भेजें, जिनके सभी आवश्यक प्रपत्र एवं सुरक्षा मानक पूर्ण हों। साथ ही विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया गया है कि जिन वाहनों के अभिलेख पूर्ण नहीं हैं, उनका संचालन किसी भी स्थिति में न किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button