Jaunpur news:जमीनी विवाद में युवती पर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया गंभीर घायल

Jaunpur news: A young woman was attacked over a land dispute and was severely injured after being beaten with sticks.

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लोहता गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक 24 वर्षीय युवती पर कथित तौर पर उसके पट्टीदारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

Jaunpur news:चाकू के बल पर प्लंबर से लूट करने वाले दो आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार, बक्शा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, लोहता गांव निवासी शीतल यादव अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों से कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि 5-6 लोगों ने मिलकर शीतल यादव की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही सरायख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की प्रक्रिया चल रही है तथा जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button