Azamgarh News:आजमगढ़ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर तीखा हमला: “सपा रामद्रोहियों का परिवार, भाजपा में है असली सामाजिक संतुलन”
आजमगढ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
आजमगढ़ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर तीखा हमला: “सपा रामद्रोहियों का परिवार, भाजपा में है असली सामाजिक संतुलन”
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने हरिऔध कला केंद्र में आयोजित स्वर्गीय बाबू राम कुंवर सिंह की 22 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश की राजनीति, राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता की राजनीति करती है, जबकि समाजवादी पार्टी परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास रखती है।
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि इस प्रकरण की जांच एसआईटी और पुलिस कर रही है। ऐसे में अखिलेश यादव को इस मामले पर बयान देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष रूप से अपना काम कर रही हैं और सच्चाई सामने आएगी।
केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “समाजवादी पार्टी रामद्रोहियों का परिवार है और रामभक्तों का खून बहाने वाला परिवार है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा हमेशा से परिवारवाद, भ्रष्टाचार, गुंडों, माफियाओं और अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति समाजवादी पार्टी की पहचान बन चुकी है।
पीडीए (PDA) को लेकर भी डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के नाम पर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जबकि उनकी सरकार में दलितों और कमजोर वर्गों पर सबसे अधिक अत्याचार हुए। उन्होंने दावा किया कि सपा का पीडीए केवल एक राजनीतिक नारा है, जबकि भाजपा में ह



