Jaunpur news:जौनपुर में सरसों तेल कंपनी में भीषण अग्निकांड, लाखों की संपत्ति राख

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के परसत (बेलवा) स्थित परी ब्रांड ऑयल कंपनी में रविवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
24 जुलाई को खुलेगा ‘रामायणम्’ का भव्य द्वार
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में कंपनी की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि, किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
बिहार के बेटे का दमदार कमबैक, ‘रक्तांचल 3’ के ट्रेलर ने मचाया तहलका
आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



