आजमगढ़ के लाल ने चीन में बुलंद किया भारत का झंडा, भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल
Azamgarh's son raised the Indian flag in China, won the gold medal in javelin throw.

आजमगढ़ :एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत के आनंद सिंह ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। चीन के ओरडोस में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने 80.57 मीटर का करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार 80 मीटर का आंकड़ा भी पार किया।
Azamgarh News:ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, अवैध अस्पताल सील; संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बुढ़नपुर क्षेत्र के टहर किशुनदासपुर निवासी 22 वर्षीय आनंद सिंह ने इस चैंपियनशिप में 77.68 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ प्रवेश किया था। उन्होंने यह प्रदर्शन 28 जून को भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किया था। वह थ्रो प्रतियोगिता के छठे और अंतिम राउंड में आया था। उस प्रतियोगिता में वह रोहित यादव, यशवीर सिंह और सचिन यादव के बाद चौथे स्थान पर रहे थे।
इस साल की शुरुआत में पटियाला में आयोजित इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता में भी आनंद सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 76.94 मीटर का थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया था। इससे पहले एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने 9 से 12 जुलाई तक ओरडोस में आयोजित एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 54 सदस्यीय भारतीय ट्रैक एंड फील्ड टीम मे चयन हुआ था क्षेत्र के लोग में हर्ष उत्साह देखने को मिला है.
आप-आपके गुंडो में अगर दम है,…. अखिलेश यादव को ओमप्रकाश राजभर ने किया चलेंगे



