आजमगढ़:स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम घर आगमन पर सेहदा टोल प्लाजा स्वागत में उमड़ा जनसैलाब 

Anand Pratap Singh won the gold medal in the Asian Games. On his first return home after winning the gold medal, a huge crowd gathered to welcome him at Sehda Toll Plaza.

आजमगढ़।बूढ़नपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा टहर किशुनदेवपुर निवासी आनंद प्रताप सिंह (शानू)पुत्र अमरजीत सिंह सुपुत्र बशऺबहादुर सिंह ने चीन में आयोजित एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक कर प्रतियोगिता में 80.57 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम घर आगमन पर सेहदा टोल प्लाजा पर स्वागत एवं अभिनन्दन वंदन किया,यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र व देश के लिए गर्व का विषय है।उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे आजमगढ़ जिले सहित उत्तर प्रदेश और देश में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

आनंद प्रताप सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत को प्रथम स्थान दिलाते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, मित्रों, शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों ने उनके पैतृक आवास पर जाकर परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।आनंद प्रताप सिंह के साथ इंटर कॉलेज में पढ़ चुके उनके मित्रों ने बताया कि छात्र जीवन से ही उनकी भाला फेंक में विशेष रुचि थी और वे हमेशा लंबी दूरी तक भाला फेंकने के लिए जाने जाते थे। आज उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।क्षेत्रवासियों ने कहा कि आनंद प्रताप सिंह की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button