Azamgarh news :नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने तथा फोटो-वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने तथा फोटो-वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना रौनापार पर वादी ने लिखित तहरीर दिया कि उसकी भांजी का मोबाइल नम्बर उसकी सहेली ने अपने मामा विशाल पुत्र अज्ञात को दिया और विशाल उपरोक्त ने वादी की भांजी को विद्यालय जाते समय रास्ते से भगाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 205/2026 धारा 65(1)/351(3) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट बनाम विशाल पुत्र अज्ञात पता अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.07.2026 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल गुप्ता पुत्र महेन्द्र मद्देशिया निवासी ग्राम फरसरा खुर्द थाना दोहरीघाट जनपद मऊ को बघावर तिराहे से समय करीब 11.10 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button