Azamgarh news :मारपीट में बीच-बचाव करने आए युवक पर लाठी-डंडे व चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
मारपीट में बीच-बचाव करने आए युवक पर लाठी-डंडे व चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मेहनगर थाना अंतर्गत जाफरपुर निवासी नन्हकू चौहान पुत्र स्व. मेढ़ई चौहान द्वारा थाना मेहनगर पर लिखित तहरीर दी गई कि ग्राम भदसारी निवासी अनिल सरोज एवं रामबिन्द के बीच विवाद हो रहा था। उनका पुत्र रन्नू चौहान बीच-बचाव कर रामबिन्द को उसके घर छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान जाफरपुर-भदसारी मोड़ के पास अनिल सरोज, पंकज सरोज एवं गोविन्द सरोज ने रन्नू चौहान को रोककर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे एवं चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं तथा पांच टांके लगे। घटना के दौरान आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0 261/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.07.2026 को उ0नि0 शिवनारायण मौर्य मय हमराह हे0का0 अनिल कुमार एवं हे0का0 रमेश द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अनिल सरोज पुत्र ललसू सरोज निवासी ग्राम भदसारी, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ को जाफरपुर से समय 12:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लाठी बरामद की गई।



