Azamgarh news :चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना रौनापार के उपनिरीक्षक मानचन्द यादव द्वारा तैयार की गई बरामदगी के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 209/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम बनाम अजमल उर्फ सिप्पू पुत्र स्व. निजामुद्दीन निवासी ग्राम जमीन रसूलपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र 38 वर्ष के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक मानचन्द यादव मय पुलिस टीम थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हिरधरपुर मोड़, ग्राम पलिया से दिनांक 21.07.2026 को समय लगभग 00:50 बजे अभियुक्त अजमल उर्फ सिप्पू पुत्र स्व. निजामुद्दीन निवासी ग्राम जमीन रसूलपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



