Azamgarh news :03 आरक्षियों ने उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

03 आरक्षियों ने उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

थाना मुबारकपुर में चयनित आरक्षियों का हुआ सम्मान

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा-2026 के घोषित परिणाम में थाना मुबारकपुर पर तैनात 03 आरक्षियों ने सफलता प्राप्त कर जनपद आजमगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ाया है। दिनांक 27 अप्रैल 2026 को थाना मुबारकपुर में नियुक्त हुए इन आरक्षियों ने अपने नियमित पुलिस दायित्वों का निर्वहन करते हुए कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के बल पर उपनिरीक्षक पद के लिए चयनित होकर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस उपलब्धि पर थाना मुबारकपुर परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक श्री शशिचन्द्र चौधरी ने तीनों सफल आरक्षियों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कर्तव्य के साथ निरंतर अध्ययन और कठिन परिश्रम कर उपनिरीक्षक जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अत्यंत सराहनीय है। यह उपलब्धि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा चयनित आरक्षी विभाग एवं समाज की सेवा नई ऊर्जा और निष्ठा के साथ करेंगे।

समारोह के दौरान थाना मुबारकपुर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

उपनिरीक्षक पद पर चयनित आरक्षी

आरक्षी अखिलेश कुमार तिवारी

पिता – श्री विजय कुमार तिवारी

निवासी – ग्राम देवगढ़ कमासिन, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़।

आरक्षी सूरज यादव

पिता – श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव

निवासी – ग्राम जोगीपुर, थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़।

आरक्षी दीपक सिंह

पिता – श्री शैलेन्द्र सिंह

निवासी – ग्राम पगार मठिया बरबात, जनपद कुशीनगर।

जनपद आजमगढ़ पुलिस तीनों चयनित आरक्षियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button