Azamgarh news :नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना रौनापार पर पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उसकी लगभग 13 वर्षीय नाबालिग पोती को अभियुक्त अर्जुन कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम आराजी देवारा करखिया (निविहवा), थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0- 208/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 20.07.2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण एवं बयान अन्तर्गत धारा 180/183 बीएनएसएस कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.07.2026 को उ0नि0 अनुराग कुमार पाण्डेय मय हमराह पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अर्जुन कुमार को रामनगर कुकरौछी, थाना रौनापार क्षेत्र से प्रातः 10:10 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।



