Azamgarh News:प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ आजमगढ़ के चुनाव की घोषणा, 5 अगस्त को होगा मतदान
आजमगढ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ आजमगढ़ के चुनाव की घोषणा, 5 अगस्त को होगा मतदान
आजमगढ़। सरकारी चिकित्सकों के संगठन प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ, आजमगढ़ के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव के लिए डॉ. विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय, आजमगढ़ को चुनाव अधिकारी तथा डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मंडलीय जिला चिकित्सालय, आजमगढ़ को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 5 अगस्त 2026 तक चलेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 22 से 28 जुलाई, नाम वापसी एवं नामांकन पत्रों की जांच 29 जुलाई को होगी।
मतदान 5 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद सायं 7:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और तत्पश्चात चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव अधिकारी ने सभी पात्र चिकित्सकों से निर्धारित समय के भीतर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।



