आजमगढ़ में10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ागय लेखपाल

Lekhpal caught red-handed taking bribe of 10,000 in Azamgarh

आजमगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भूमि की पैमाइश कराने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और शुक्रवार रात तरवां थाना क्षेत्र के परमानपुर बाजार से आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार, तरवां क्षेत्र के किसान धर्मेंद्र शर्मा उर्फ बबलू ने एंटी करप्शन थाना, आजमगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि लालगंज तहसील में तैनात लेखपाल संतलाल गौतम भूमि की पैमाइश कराने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त की। इसके बाद दो स्वतंत्र सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप की योजना बनाई गई।योजना के तहत शिकायतकर्ता ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे परमानपुर बाजार स्थित एक चाय की दुकान पर आरोपी लेखपाल को रिश्वत की रकम सौंपी। रुपये हाथ में लेते ही पहले से सादी वर्दी में तैनात एंटी करप्शन टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के 20 नोट, कुल 10 हजार रुपये, बरामद किए गए।एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक आनंद वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार लेखपाल संतलाल गौतम लालगंज तहसील में तैनात है और उसका कार्यक्षेत्र तरवां हल्का है। आरोपी के खिलाफ मेहनाजपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button